Top News

Khan Sir vs Gyan Bindu: Patna Coaching War में आखिर सच क्या है?

 


बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग सेंटरों के बीच चल रही विवाद बदल चुकी है। हाल ही में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच हुए विवाद ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय मीडिया तक इस मामले पर लगातार चर्चा हो रही है।

2 जून की रात क्या हुआ?

2 जून 2026 की रात पटना के कदमकुआं इलाके में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान पर कथित तौर पर 15 से 20 लोगों द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई। आरोप लगाया गया कि हमलावरों ने सेंटर में तोड़फोड़ की, पत्थरबाजी की और पोस्टर फाड़ दिए। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी जानकारी सामने आई।

खान सर ने दावा किया कि उनके सेंटर की बढ़ती लोकप्रियता और कम फीस में शिक्षा उपलब्ध कराने के कारण कुछ  कोचिंग सेंटर नाराज हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की।

CCTV फुटेज और पुलिस जांच

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सेंटर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में कुछ लोगों की पहचान की गई और पुलिस ने रोशन आनंद समेत कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया,पुलिस का मानना था कि यह हमला अचानक नहीं बल्कि कोचिंग सेंटर के बीच आपसी  मतभेद हो सकता है।

नया वीडियो आने के बाद बदला मामला

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब ज्ञान बिंदु कोचिंग के समर्थकों और छात्रों ने एक वीडियो सार्वजनिक किया। इस वीडियो में दावा किया गया कि फायरिंग किसी बाहरी हमलावर ने नहीं बल्कि खान सर के सुरक्षा गार्डों ने की थी इसके बाद पुलिस ने  गार्डों से पूछताछ की। रिपोर्ट्स के अनुसार गार्डों ने स्वीकार किया कि पथराव के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाई गई थी। 

दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

खान सर और उनके समर्थकों का कहना है कि उनके सेंटर पर जानबूझकर हमला किया गया और उन्हें निशाना बनाया गया,वहीं दूसरी ओर ज्ञान बिंदु पक्ष का आरोप है कि पूरे मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया ताकि उनके सेंटर की छवि खराब ना हो सके और कार्रवाई का दबाव बनाया जा सके।दोनों पक्ष लगातार अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है।

कोचिंग बाजार या कुछ और?

पटना लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा केंद्र रहा है। यहां दर्जनों बड़े कोचिंग सेंटर मौजूद हैं जो छात्रों को आकर्षित करने के लिए कम फीस, बेहतर रिजल्ट और विभिन्न सुविधाओं का दावा करते हैं।छात्रों के एडमिशन और कोचिंग बाजार में बढ़ती compition के कारण सेंटर के बीच तनाव बढ़ा है। यह मामला  केवल जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

छात्रों के लिए क्या संदेश?

इस पूरे विवाद ने एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा कर दिया है। जिन शिक्षकों और सेंटर से छात्रों को शिक्षा, अनुशासन और एकता सोच की प्रेरणा मिलनी चाहिए, यदि उनके बीच ऐसे विवाद सामने आते हैं तो इसका असर छात्रों पर भी पड़ सकता है।शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ compition जरूरी है, लेकिन हिंसा,  और टकराव किसी भी रूप में शिक्षा जगत की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

निष्कर्ष

खान सर और ज्ञान बिंदु विवाद फिलहाल जांच के अधीन है। कई आरोप और जवाबी आरोप सामने आ चुके हैं, लेकिन अंतिम सच पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगा।

फिलहाल सबसे जरूरी बात यह है कि कानून अपना काम करे और जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई हो। साथ ही शिक्षा जगत से जुड़े सभी पक्षों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से प्रभावित न हो।

Post a Comment

और नया पुराने